प्यार में धोखा: फार्मासिस्ट ने शादी का झांसा देकर नर्स से बनाए संबंध, मामला दर्ज कर भेजा जेल
प्यार जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक होता है. एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और अपनापन यही तो इस रिश्ते को अन्य रिश्तों से खास बनाता है. लेकिन इसी प्यार में अगर छल-कपट और धोखा आ जाए तो फिर इसका परिणाम भी भयावाह हो जाता है. ऐसी एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में काम करने वाली नर्स और उसके सहकर्मी फार्मासिस्ट के बीच प्रेम प्रसंग हो गया.
साथ काम करते-करते यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और फिर एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमे-वादे होने लगे. शादी का वादा कर फार्मासिस्ट ने नर्स के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. यह सिलसिला जारी रहा इसी बीच जब नर्स ने शादी का दबाव बनाया तो फार्मासिस्ट अपने वादे से मुकर गया. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब 1 साल पहले शुरू हुआ था.
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
अस्पताल से शुरू हुआ यह प्रेम संबंध अब, पुलिस थाने तक पहुंच गया. पीड़ित नर्स के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए फार्मासिस्ट के विरुद्ध रांची के अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए फार्मासिस्ट को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है.
दरोगा पर लगा था ऐसा ही आरोप
राजधानी रांची की इस घटना से पूर्व झारखंड पुलिस के दारोगा रमेश भारती जो सिमडेगा जिला में वायरलेस कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है उसके विरुद्ध पलामू जिला की ही रहने वाली एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था.
रांची के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. दर्ज शिकायत में पीड़िता के द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए यह बताया गया है कि मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सब इंस्पेक्टर रमेश भारती जो वर्तमान में सिमडेगा जिला बाल में वायरलेस कार्यालय में कार्यरत हैं. दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. फिर झारखंड पुलिस के दरोगा रमेश भारती ने शादी का वादा कर युवती को रांची में स्थित अपने फ्लैट में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी की बात करने पर अपने वादे से पलटते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार