कभी बॉलीवुड के चमकते सितारे थे, अब सालों से लापता हैं ये अभिनेता
मुंबई : बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर परेशान रहे। उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ कि वह लापता हो गए। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताएंगे जो कई वर्षों से लापता हैं।
जैस्मिन धुन्ना
अभिनेत्री जैस्मिन धुन्ना ने फिल्म 'वीराना' में भूत का किरदार निभाया था। उनकी अदाकारी के लिए लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद वह कहां गायब हो गईं, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। जैस्मिन ने एनडी तिवारी की फिल्म 'सरकारी मेहमान' से डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैस्मिन ने अंडरवर्ल्ड के डर से भारत छोड़ दिया और अमेरिका में शरण ले ली।
काजल किरण
फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में अदाकारी करने वाली अभिनेत्री काजल किरण कई वर्षों से लापता हैं। वह आखिरी बार साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी संघर्ष' में नजर आईं थी। उनके बारे में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने एक्स पर पोस्ट करके उनके बारे में लोगों से जानकारी मांगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा था 'क्या किसी को पता है कि काजल किरण कहां हैं और कैसी हैं?' हालांकि उनका कुछ पता नहीं चला।
मालिनी शर्मा
फिल्म 'राज' में भूत का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालिनी शर्मा भी लापता हैं। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में काम करने के बाद वह लापता हो गईं। कई वर्षों से किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
राज किरण
'कर्ज' और 'अर्थ' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता राज किरण को हर कोई जानता है। वह पिछले 25 वर्षों से लापता हैं। राज किरण का 80 के दशक में खूब जलवा था। उन दिनों उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं। बताया जाता है कि राज किरण अपने करियर के ढलने से सदमे में थे। उनकी निजी जिंदगी भी परेशानियों से भरी रही। खबरें यह भी हैं कि वह कुछ दिनों तक मुंबई के एक पागलखाने में रहे। उनके भाई के मुताबिक उन्हें अटलांटा पागलखाने में भी रखा गया। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।
विशाल ठक्कर
फिल्म 'टैंगो चार्ली' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता विशाल ठक्कर साल 2016 से लापता हैं। उन्होंने फिल्म 'चांदनी बार' में तब्बू के बेटे का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रात विशाल ठक्कर अपनी मां के साथ फिल्म देखना चाहते थे। उनकी मां ने फिल्म देखने से मना कर दिया। इसके बाद वह अकेले ही चले गए। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं और सुबह तक आएंगे। हालांकि वह कभी वापस नहीं लौटे।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू