पुल टूटने पर जश्न! राजस्थान में विरोध का अनोखा तरीका देख हर कोई हैरान, लोग नाचते-गाते दिखे
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में हाल ही निर्मित एक पुल गिर गया। पुल गिरने की इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को जगाने और विरोध का अजब-गजब तरीका निकाला। बिना कोई शोर-शराबे या प्रदर्शन किए ग्रामीणों ने अपनी बात इस तरह रखी कि हर कोई दंग रह गया।
भीलवाड़ा के उमेदपुरा गांव के लोगों ने अल्गोजे बजा और ढोल-ताशे की थाप पर लोकगीत गाकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान पानी और बरसात में ग्रामीण नाच-गाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों का इस तरह का विरोध प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी यूजर्स काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
कई गांवों की लाइफ लाइन
ग्रामीणों ने बताया कि कटारिया खेड़ा, काछोला और उमेदपुरा गांवों को जोड़ने वाला यह पुल कई गांवों के बीच की कड़ी था। उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों से तो पुल का निर्माण हो सका था और यह पहली बरसात में ही टूट गया। जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। बच्चों का स्कूल और बीमारों का इलाज के लिए जाना भी प्रभावित हो रहा है।
तीन महीने पहले ही बना था पुल
जानकारी के अनुसार काछोला तहसील क्षेत्र के उमेदपुरा से राजगढ़ सड़क मार्ग के मध्य यह पुल मात्र तीन महीने पहले ही बना था। उस समय ग्रामीणों ने पुल की गुणवत्ता को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग में शिकायत भी की थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा