सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे युवक ने 500 रुपये की मांग पर किया हंगामा, डॉक्टर से हुई जमकर बहस
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सरदार वल्लभभाई पटेल से एक रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक मेडिकल अधिकारी ने मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 29 जुलाई डॉक्टर लोकेश सोनी की ड्यूटी शाम 2 बजे से रात 8 बजे तक की थी। इसी दौरान आयुष द्विवेदी निवासी जैतवारा नाम का युवक मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने पहुंच गया। जब उसने डॉक्टर से प्रमाण पत्र बनाने की बात कही तो वह बिना किसी झिझक के 500 रुपए फीस मांगने लगे। जब युवक ने पूछा कि सरकारी अस्पताल में किस बात की फीस मांग रहे हैं। तो डॉक्टर उससे बहस करने लगे और प्रमाण पत्र देने से साफ इनकार कर दिया।
सिक्योरिटी गार्ड से बाहर निकलवाया
युवक जवाब मांगता रहा लेकिन डॉक्टर उसे बार-बार बाहर निकलने की बात कहते रहे। डॉक्टर ने युवक को बाहर निकलवाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। इस पूरे घटनाक्रम को युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है।
कार्रवाई की बात कही जा रही है
वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी