आयुक्त का नाले में उतरकर सफाई करता वीडियो हुआ वायरल, शहर में हो रही चर्चा
नाले में ईंटें देखकर तुरंत हटाया, इंतजार करने का वक्त नहीं था - बोले आयुक्त
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद नाले में उतरकर सफाई करते नजर आ रहे हैं। बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करते समय आयुक्त ने ऑटोमोबाइल मार्केट क्षेत्र में एक अवरुद्ध नाले से अपने हाथों से ईंटें और पॉलीथिन हटाई।
शहर में रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। इसी के मद्देनज़र जिला कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त विश्नोई मौके पर हालात का जायजा लेने निकले थे। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने देखा कि नाले में कचरा और मलबा जमा होने से जल निकासी बाधित हो रही है, तो उन्होंने सफाई कर्मचारियों का इंतज़ार किए बिना स्वयं नाले में उतरकर सफाई शुरू कर दी।
इस दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है और शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग आयुक्त की इस कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में आयुक्त ने कहा, “ऐसे छोटे-मोटे काम खुद करने में कोई बुराई नहीं। अगर किसी को बुलाते तो वह आने में वक्त लगाता, इसलिए मैंने खुद ही नाले से मलबा हटा दिया।”
आयुक्त ने यह भी बताया कि शहर की लगभग सभी कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पंप सेट की मांग के अनुसार उन्हें लगाया जा रहा है और जल निकासी के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द हालात सामान्य होंगे।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका