ईंटों के नीचे दबे शव, कांप उठे लोग; मैहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की जान गई
मैहरः मध्य प्रदेश के मैहर जिले के मैहर-बरही मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली भदनपुर घाटी से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज रफ्तार और ढलान की वजह से वाहन पर ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। पूरी ट्रॉली पलटते ही दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी मुताबिक ट्रैक्टर मैहर से सीमेंट की ईंटें लादकर भदनपुर होते हुए बंधी गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर भदनपुर घाटी पर पहुंचा, ढलान के दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाया
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों ने घायलों को निकालने की कोशिश की लेकिन दोनों की मौके पर ही सांसें थम चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर पलटे हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को सीधा कराया और शवों को बाहर निकाला।
दो लोगो की हुई मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान संजू कोल निवासी सतना और रामकथि कोल निवासी बंधी थाना बदेरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सीमेंट की ईंटें लेकर सतना से अपने गांव बंधी लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू