सिंहस्थ से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, खुलेगा आकाशवाणी का स्टूडियो, भारत सरकार ने दी मंजूरी
उज्जैन। सिंहस्थ कुंभ से मध्य प्रदेश के उज्जैन को एक बड़ी सौगात मिली है. उज्जैन में आकाशवाणी का स्टूडियो खुलने जा रहा है।शुक्रवार यानी 1 अगस्त को केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्होंने आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप स्थापित करने का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
सीएम ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद
सीएम मोहन यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार मानते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं। आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है। आकाशवाणी की अपनी प्रामाणिकता है। इस नाते मालवा अंचल में इंदौर के साथ ही उज्जैन एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप की आवश्यकता थी।
इंदौर से होगा अल्पकालिक प्रसारण
मुख्यमंत्री ने 8 जुलाई को केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एल मुरूगन से मुलाकात की थी। भारत सरकार से उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र एवं स्टूडियो सेटअप का आग्रह किया गया था। भारत सरकार ने इसे स्वीकृत कर दिया है। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक आकाशवाणी इंदौर से सप्ताह में छह दिन अल्पकालिक प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
मालवीय नगर अग्निकांड: फर्जी दस्तावेज रैकेट से जुड़े होटल मालिक लवकेश बजाज के तार, पुलिस रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड