केंद्रीय मंत्री का नाम लेकर ठग लिए 10 लाख रुपये, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू
नोएडा: एक केंद्रीय मंत्री से पहचान बताकर नीट का एग्जाम क्लियर कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश के बाद ममूरा के रहने वाले प्रदीप कुमर उपाध्याय की शिकायत पर फेज-3 थाने में शिकायत की गई है। पुलिस के अनुसार, सतीशचंद शर्मा, रितिक शर्मा और खुद को डॉक्टर बताने वाले राजकुमार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित के अनुसार, 2024 में उनकी मुलाकात एक परिचित के माध्यम से सतीश से हुई थी। सतीश ने बातों-बातों में उनके बेटे के बारे में पूछा। उन्होंने नीट की तैयारी करने की बात कही तो उसने कहा कि वह एक केंद्रीय मंत्री को अच्छे से जानता है। उनके जरिये वह बेटे का एग्जाम क्लियर करा किसी अच्छे सरकारी कॉलेज में एडमिशन करवा देगा। वह उसकी बातों में आ गए।
लाल बत्ती वाली गाड़ी में लेकर गया हरिद्वार
पीड़ित के अनुसार, इस बारे में बात होने के बाद सतीश अपने बेटे के साथ उन्हें लाल बत्ती वाली कार में हरिद्वार लेकर गया। वहां राजकुमार से उनकी मुलाकात कराई। राजकुमार ने खुद को डॉक्टर बताने के साथ दिल्ली में पीएमओ तक पहुंच की बात कही। बताया कि एग्जाम क्लियर कराने में 20 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने 10 लाख रुपये उन्हें दे भी दिए।
10 लाख एग्जाम क्लियर होने के बाद देने थे, लेकिन बेटा नीट में फेल हो गया। जब उन्होंने इस बारे में बात की तो कहा गया कि मंत्री कहीं व्यस्त हैं। उनसे मुलाकात के बाद उनके बेटे का रिजल्ट दोबारा आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में उन्होंने रुपये मांगे तो धमकी दी गई। कहा गया कि दोबारा रुपये मांगे तो हत्या कर शव नहर में डाल दिया जाएगा, जिससे वह डर गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंचे।

ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
आयकर विभाग में बड़ा बदलाव, तबादलों से बदला प्रशासनिक ढांचा
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष