ट्रंप बोले 'डेड इकोनॉमी , भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत : पीएम मोदी
वाराणसी, 2 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "Dead Economy" वाले बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बेचने का संकल्प लेने की अपील की।
ट्रंप के बयान पर पलटवार
पीएम मोदी ने कहा, "आज जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरता से गुजर रही है, भारत को भी अपने आर्थिक हितों के लिए सजग रहना होगा। किसानों, लघु उद्योगों और युवाओं का हित हमारी प्राथमिकता है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बने।"
उन्होंने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों को छू रही है। हम उस मुकाम पर हैं जहां से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर हैं।”
स्वदेशी अपनाने की अपील
प्रधानमंत्री ने देश के कारोबारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे ‘स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी बेचें’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा, "यह संकल्प देश की सच्ची सेवा होगा और बापू को भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अब हर भारतीय को हर पल स्वदेशी खरीदने और बेचने का प्रयास करना चाहिए।"
ट्रंप का टैरिफ ऐलान
31 जुलाई को ट्रंप ने भारत से आयात पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने भारत-रूस संबंधों को लेकर निशाना साधते हुए दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को 'डेड इकोनॉमी' कहा था। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर गिरा सकते हैं।”
भारत का रुख स्पष्ट
पीएम मोदी के बयान ने साफ कर दिया कि भारत किसी भी बाहरी टिप्पणी से विचलित नहीं होगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने कदम और तेज करेगा।

ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
आयकर विभाग में बड़ा बदलाव, तबादलों से बदला प्रशासनिक ढांचा
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष