ExxonMobil की खुदाई फेल, तेल की जगह निकला पानी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में समुद्री क्षेत्र में तेल और गैस के विशाल भंडार मिलने की अफवाह एक बार फिर चर्चा में है। कभी “नीला खजाना” तो कभी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने इस अफवाह को और हवा दे दी है। हालांकि हकीकत यह है कि अब तक की खुदाई में कोई बड़ा तेल या गैस भंडार नहीं मिला है।
2019 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने कराची से 230-280 किमी दूर समुद्र में तेल-गैस भंडार मिलने का दावा किया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि यह भंडार इतना बड़ा होगा कि पाकिस्तान तेल निर्यातक देश बन जाएगा। अमेरिकी कंपनी ExxonMobil और इटली की ENI कंपनी ने “केकरा-1” ब्लॉक में खुदाई की, लेकिन केवल पानी मिला। इस परियोजना में करीब 124 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि सफलता की संभावना महज 12% थी।
2024 में फिर से ‘नीला खजाना’ का शिगूफा
सितंबर 2024 में पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने समुद्र में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस भंडार खोजा है, जिसे “नीला खजाना” नाम दिया गया। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, 5500 मीटर तक खुदाई के बावजूद कोई महत्वपूर्ण संसाधन नहीं मिला।
ट्रंप ने भी जोड़ा मसाला
हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के ‘तेल भंडार’ को विकसित करेगा और भविष्य में शायद पाकिस्तान भारत को भी तेल बेचे। इस बयान को लेकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया गया। एक यूजर ने लिखा, “हमें तो ट्रंप के ट्वीट से ही पता चला कि हमारे पास तेल है!”
असल मंशा क्या है?
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की तेल खोज की कहानियाँ अक्सर आर्थिक संकट के समय आती हैं, ताकि जनता का ध्यान हटाया जा सके और विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। इमरान खान के वक्त भी यही हुआ था, अब ट्रंप के बयान ने फिर से इस बहस को जगा दिया है।

ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
आयकर विभाग में बड़ा बदलाव, तबादलों से बदला प्रशासनिक ढांचा
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष