आलिया भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं, 'रॉकी और रानी...' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शेयर किया 'ढिंढोरा बाजे रे' का BTS
मुंबई : शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी शामिल रही, जिसे दो पुरस्कार मिले। फिल्म को पहला नेशनल अवॉर्ड बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम इंटरटेनमेंट कैटेगरी में मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए मिला। गाने को मिले अवॉर्ड की खुशी को साझा करने के लिए आलिया ने इंस्टाग्राम पर इसका BTS वीडियो शेयर करते हुए नोट लिखा है। आइए जानते हैं क्या बोलीं एक्ट्रेस।
आलिया ने शेयर किया 'ढिंढोरा बाजे रे' का BTS
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के गाने 'ढिंढोरा बाजे रे' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के मार्गदर्शन में डांस सीखते देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेत्री को शानदार परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफर की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप कुछ पैसे दिए जाते हैं, जिसे एक्ट्रेस स्वीकार कर अपनी डांस मास्टर का पैर छूती हैं।
आलिया ने कहा की ये टीम की बड़ी जीत है
इस BTS वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'इन पलों को याद करते हुए और आज मेरा दिल भर आया है। 'ढिंढोरा बाजे रे', वैभवी मर्चेंट मैम की प्रतिभा का नमूना है।' उन्होंने आगे लिखा, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के शानदार सफर के लिए हमेशा आभारी रहूंगी और इस शानदार टीम के हर एक सदस्य के लिए भी, क्योंकि यह जीत आपकी है। इसके लिए ढेर सारा प्यार।'
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के फिल्मों की बात करें, तो अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया, फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी दिखेंगी।

ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
आयकर विभाग में बड़ा बदलाव, तबादलों से बदला प्रशासनिक ढांचा
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष