निक्की पायला हत्याकांड में नए सबूत, पुलिस खंगाल रही रिश्तों की परतें
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में निक्की पायला हत्याकांड में रोज नए एंगल सामने आ रहे हैं। अब हत्याकांड की गुत्थी उलझती दिख रही है। असल में दोनों पक्षों से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सिरसा गांव में विपिन भाटी के घर में जांच की तो कई बातें सामने आईं। निक्की के कमरे की जांच में दिखा की दोनों अलग सोते थे।
दरअसल, फॉरेसिंक टीम ने घर से कुछ सबूत अपने साथ लिए। घर में सीसीटीवी की डीवीआर जब्त की गई है, जिसके फुटेज रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बहन कंचन के वीडियो के साथ ही निक्की-विपिन के मोबाइल कॉल डिटेल को पुलिस ने केस डायरी में शामिल किया है। दीवारों, दरवाजों और आलमारी से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं।
घर की जांच के दौरान टीम निक्की के कमरे में पहुंची। यहां एक बेड के साथ ही एक दूसरा बिस्तर जमीन पर लगा मिला। इससे पति-पत्नी के अलग-अलग सोने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि निक्की और विपिन में से कोई एक बेड पर और दूसरा जमीन पर सोता था। इनका कमरा 3 मंजिल के मकान में थर्ड फ्लोर पर है।
विपिन और निक्की के बीच 21 अगस्त को झगड़ा हुआ, जिसके बाद आग से झुलसकर निक्की की मौत हो गई। बहन कंचन का कहना है कि निक्की आग की लपटो में घिरी हुई सीढ़ी से नीचे उतर रही थी। अब पुलिस इसमें दो एंगल लेकर जांच कर रही है। पहला तो यह कि निक्की ने तंग आकर खुद को ही आग लगा ली। और दूसरा यह कि विपिन ने थिनर छिड़ककर आग लगाई।
फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी के साथ ही निक्की के सास-ससुर और जेठ रोहित को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी बयानों और वीडियो को वेरिफाई कर रही है। रूपवास में निक्की के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया हुआ है।

टी20 टीम में बड़ा झटका: कई बड़े नाम बाहर, चयन पर मचा हड़कंप
8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश