जैसलमेर में बिजली-पानी की समस्या पर हाहाकार, आंदोलन ने पकड़ा जोर
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में बिजली और पानी की किल्लत पिछले दो साल से लगातार बनी हुई है। शहर और ग्रामीण इलाकों में 10 से 15 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होने और बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को चेताया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
अंजना मेघवाल के नेतृत्व में जुलूस
शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर पूर्व जिला प्रमुख और राज्य महिला आयोग सदस्य अंजना मेघवाल के नेतृत्व में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ यह जुलूस हनुमान चौराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली और पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
अंजना मेघवाल ने कहा कि यदि समय पर इस संकट का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि पानी-बिजली के अभाव से सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ रही है। शहर में 10-15 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती, वहीं बिजली का संकट लगातार बना रहता है।
भाजपा सरकार पर निशाना
प्रदर्शन के दौरान अंजना मेघवाल ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार और उसके विधायकपदाधिकारी भी प्रशासन की अनदेखी के शिकार हैं। जनता त्रस्त है, डबल इंजन की सरकार के चुनावी वादे नाकाम साबित हो रहे हैं और बिजली-पानी का सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक