दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर यात्रियों की जेब पर असर, टोल दरों में बदलाव
फरीदाबाद: नेशनल हाईवे पर बदलपुर फ्लाईओवर से दिल्ली आना-जाना एक सितंबर से महंगा हो जाएगा। सराय ख्वाजा में बने टोल प्लाजा पर सभी तरह के वाहनों का टोल बढ़ाया जा रहा है। कार और छोटे वाहनों के लिए सिंगल जर्नी के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन मल्टिपल जर्नी पर दो रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं हल्के कमर्शल वाहनों और भारी वाहनों के लिए सिंग्ल जर्नी के साथ ही मल्टीपल जर्नी के रेट भी बढ़ाई गए हैं। नई टोल दरें 31 अगस्त की रात 12 बजे के बाद, यानी एक सितंबर से लागू होंगी।
हर साल रिवाइज होती हैं टोल दरें
बता दें कि बदरपुर में बने फ्लाईओवर के लिए फरीदाबाद सराय ख्वाजा में टोल प्लाजा बना हुआ है। नैशनल हाइवे और बाईपास रोड से आने जाने वाले लोग इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं। टोल कंपनी हर साल सितंबर महीने के शुरुआत में टोल दरों को रिवाइज करती है। पिछले साल टोल दरों में बदलाव नहीं किया गया था।
जानें कितना महंगा होगा सफर
पहले मल्टीपल जर्नी पर 52 रुपये देने होते थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 53 रुपये कर दिया गया है। वहीं, मंथली पास के लिए भी 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। लाइट कमर्शल व्हीकल के लिए सिंगल जर्नी एक रुपये, मल्टीपल जर्नी दो रुपये और मंथली पास 23 रुपये बढ़ाया गया है। भारी वाहनों को सिंगल जर्नी पर दो रुपये और मंथली पास पर 48 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज ने बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर के टोल की दरें रिवाइज हो रही है। नई टोल दरें एक सिंतबर से लागूं हो जाएंगी।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक