कुशीनगर में सनसनी: RSS नेता के बेटे की बेरहमी से हत्या, फरसे से किया वार, आंखें फोड़ीं और कान काटे
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव में गुरुवार की रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्कर्ष सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पिता इंद्रजीत सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला सहसंघ चालक हैं। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह विवाद खेत में जानवर के चराने को लेकर हुआ। उत्कर्ष सिंह की अपने खेत में जानवर चरने को लेकर कन्हई यादव के परिवार से बहस हुई। इसके बाद कन्हई के चार लड़कों ने बाजार से घर लौट रहे उत्कर्ष को रास्ते में घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचा जा सके। फिलहाल हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपियों ने बेरहमी से हत्या करते हुए आंख और कान काट डाला। साथ ही काफी देर तक गला दबाकर बैठे रहे।
पुरानी रंजिश का मामला, आरोपियों की पहचान
पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता ने ने इस मामले में सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेन्द्र यादव, ज्ञान यादव पुत्रगण कन्हई यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एक अन्य अभी फरार है।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा