शर्मनाक वारदात: नशे में धुत बाप ने मासूम को खेल-खेल में मार डाला, उल्टा टांगकर घूमाने से मचा हड़कंप
लखीमपुर: यूपी के लखीमपुर जिले में अभी हाल ही में एक बेबस पिता का वीडियो वायरल हुआ था, जो नवजात की मौत के बाद अपने बच्चे को जिंदा करने के लिए झोले में भरकर डीएम दफ्तर पहुंचा। वह अधिकारियों से मिन्नत करता रहा। अब उसी लखीमपुर से एक और घटना सामने आई है। नशे में चूर एक पिता ने अपने सात महीने के दुधमुंहे बच्चे की खेल-खेल में जान ले ली। इसके बाद वह बच्चे का पैर पकड़कर उसे उल्टा लटकाकर गांव में घूमने लगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
लखीमपुर के मितौली थाना के रेवाना गांव की यह घटना है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि यह वीडियो दर्दनाक और अमानवीय होने की वजह से यहां आपको दिखा नहीं सकते हैं। अपने घर के बाहर नशे में धुत सतीश नामक पिता अपने सात महीने के मासूम बच्चे की पीठ पर हाथ से जोर-जोर से ठोकने लगा।
कुर्सी पर बैठकर बच्चे को खेलाते समय उसने बच्चे को हाथ में लेकर ऊपर की ओर उछाल दिया। नशे की हालत में वह बच्चे को संभाल नहीं सक और लड़खड़ाकर कुर्सी से गिर पड़ा। इसके बाद बच्चा भी जमीन पर आ गिरा। नीचे गिरने से बच्चे के सिर में चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सतीश कुछ सेकेंड तक बच्चे को देखता रहा और फिर मृत बच्चे के शव को पैर से लटकाकर गली में घूमने लगा।
थोड़ी दूर पर पड़ोस की ही एक महिला से वह बच्चे को दिखाकर पूछता नजर आया कि बच्चा जिंदा है या मर गया? लोगों के अनुसार आरोपी पिता लंबे समय से शराब और नशे का आदी है। साथ ही उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा