दिल्लीवालों के बिजली बिल में अब हर महीने होगा बदलाव
नई दिल्ली। दिल्लीवालों के बिजली बिल में अब हर महीने बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) उपभोक्ताओं के बिल में फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएसी) जोड़ दिल्लीवालों के बिजली बिल में अब हर महीने बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी ) ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) उपभोक्ताओं के बिल में फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएसी) जोड़ सकेंगी। इसके लिए कंपनियों को अब पहले से डीईआरसी की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। अभी तक बिजली कंपनियों को यह अतिरिक्त शुल्क (पीपीएसी) बढ़ाने के लिए डीईआरसी से अनुमति लेनी पड़ती थी। प्रस्ताव के मुताबिक, डीईआरसी ने अपनी 2017 की टैरिफ नियमावली में बदलाव का सुझाव दिया है। इस पर जनता और अन्य हितधारकों से 24 सितंबर तक सुझाव मांगे गए हैं। अगर यह लागू होता है तो दिल्ली में बिजली खरीद पर होने वाले खर्च की गणना हर महीने की जाएगी और उसके आधार पर उपभोक्ताओं के बिल में सीधे 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जा सकेगा। पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) वह अतिरिक्त शुल्क है जो बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से वसूलती हैं। यह उनकी बिजली खरीद और ईंधन की लागत पर आधारित होता है। अभी तक यह हर तीन महीने में तय होता है और इसे बढ़ाने के लिए डीईआरसी की अनुमति जरूरी होती है। आम तौर पर गर्मियों में मांग बढ़ने पर यह ज्यादा हो जाता है और सर्दियों में घट जाता है।

पाकिस्तान बना US-ईरान समझौते का जरिया, ट्रंप को दिए लालच के आरोप
कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार से हुई तीखी बहस
वेस्ट एशिया संकट के बीच निर्यातकों को राहत, डीजी शिपिंग का बड़ा आदेश
अमेरिका में जाति विवाद गहराया, हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
केरल में अनुभव बनाम बदलाव की टक्कर, राजग को चमत्कार की आस
भारत के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं राशिद खान
SI भर्ती 2021 विवाद में नया मोड़, Supreme Court of India में होगा बड़ा फैसला
इमरान खान की बहनों पर आतंकवाद का केस, 1400 अन्य भी नामजद
बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने घंटों में सुलझाया मामला
भाषण के दौरान बिजली गई, कुणाल चौधरी का फूटा गुस्सा, JE को दी सख्त चेतावनी