दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती: भ्रष्टाचार और दबाव के आरोपों पर जज सस्पेंड
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जज संजीव कुमार सिंह को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। यह निर्णय 29 अगस्त 2025 को हुई फुल कोर्ट मीटिंग में लिया गया।
वित्तीय गड़बड़ी और यौन शोषण मामले में दबाव डालने का आरोप
जज पर आरोप है कि उन्होंने वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की, एक वकील पर दबाव बनाया और यौन शोषण से जुड़े एक मामले में पीड़िता को समझौता करने के लिए मजबूर किया। मामला दिल्ली हाईकोर्ट में अपील के दौरान उजागर हुआ, जिसके बाद जांच विजिलेंस रजिस्ट्रार को सौंपी गई।
रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जांच पूरी होने तक जज संजीव कुमार सिंह दिल्ली से बाहर बिना अनुमति नहीं जा सकेंगे। निलंबन से पहले वे साकेत कोर्ट में जिला जज (कमर्शियल मामलों) के पद पर कार्यरत थे और रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स कमेटी के चेयरपर्सन भी थे।
जांच पूरी होने तक निलंबन
हाईकोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाया है और स्पष्ट किया है कि आरोपों की जांच पूरी होने तक जज निलंबित रहेंगे। यह मामला न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही के सवालों को एक बार फिर चर्चा में ले आया है।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा