आईसीसी का बड़ा ऐलान: महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में चार गुना इज़ाफा
नई दिल्ली: आईसीसी ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि दी जाएगी। इस बार चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39.55 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो पिछले संस्करण की इनामी राशि (1.32 मिलियन डॉलर यानी 11.65 करोड़ रुपये) से लगभग चार गुना ज्यादा है।
2023 पुरुष विश्व कप से भी ज्यादा
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाला यह 13वां संस्करण कुल आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) होगी, जो 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह इनामी राशि पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है।
पुरुषों की विजेता टीम से तुलना
2023 में हुए पुरुषों के वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे। महिला वनडे विश्व कप की विजेता राशि इससे कहीं ज्यादा है। आईसीसी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का मकसद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाना और पुरुषों के बराबर सम्मान दिलाना है।
इनामी राशि का पूरा ब्योरा:
- विजेता टीम: 4.48 मिलियन डॉलर (39.55 करोड़ रुपये)
- रनर-अप टीम: 2.24 मिलियन डॉलर (19.77 करोड़ रुपये)
- सेमीफाइनल हारने वाली टीमें: 1.12 मिलियन डॉलर (9.89 करोड़ रुपये) प्रत्येक।
- ग्रुप स्टेज जीत: 34,314 डॉलर (30.29 लाख रुपये) प्रति मैच।
- 5वें और 6ठे स्थान की टीमें: 7 लाख डॉलर (62 लाख रुपये) प्रत्येक।
- 7वें और 8वें स्थान की टीमें: 2.8 लाख डॉलर (24.71 लाख रुपये) प्रत्येक।
- सभी भाग लेने वाली टीमें: 2.5 लाख डॉलर (22 लाख रुपये) प्रत्येक।
जय शाह ने क्या कहा?
यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के पांच स्थानों, गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेला जाएगा। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, 'यह घोषणा महिला क्रिकेट की यात्रा का एक मील का पत्थर है। इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी खेल की लंबी अवधि की वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश साफ है महिला क्रिकेटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि इस खेल को पेशेवर रूप से अपनाने पर उन्हें पुरुषों के बराबर सम्मान और अवसर मिलेंगे।' आईसीसी ने कहा कि यह बदलाव आने वाली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी
कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा