आधे भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूलों की करना पड़ी छुट्टी
नई दिल्ली। आधे भारत के ज्यादातर राज्यों में सितंबर की शुरुआत भारी बारिश के साथ हुई है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। इस वजह से सड़कों पर लंबा जाम लग गया और लोग जगह-जगह जलभराव की समस्या से जूझते हुए भी नजर आए। नोएडा और गुरुग्राम में लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। इसी स्थिति और मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आज कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।
पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ से हालात खराब हैं। कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं भी देखी गईं। मौसम की स्थिति को देखते हुए 2 सितंबर को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। उत्तराखंड के चमोली में भी आज 1 से 12वीं तक की कक्षाएं समेत आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के भी यही हाल हैं। पंजाब की मान सरकार ने भारी बारिश के अलर्ट के चलते 3 सितंबर 2025 तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 सितंबर 2025 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम को देखते हुए कई जिलों में 2 सितंबर को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, रायबरेली और अलीगढ़ के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं और आस-पास के इलाकों में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। आज भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है। मौसम और शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए कई स्कूलों को आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। गुरुग्राम प्रशासन ने स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस और ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। बीती शाम को बारिश और जलभराव की वजह से गुरुग्राम में 5-5 किमी जाम की समस्या हो गई थी। इसे देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।

ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
आयकर विभाग में बड़ा बदलाव, तबादलों से बदला प्रशासनिक ढांचा
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष