मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत: खत्म होगा मनोज जरांगे का मराठा आंदोलन, सरकार ने मानीं मांगें
मुंबई। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने मंगलवार देर रात बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी प्रमुख मांगों को मानने के बाद आंदोलन समाप्त किया जाएगा। उन्होंने उपवास खत्म करने की भी घोषणा की और कहा कि हम जीत गए हैं।
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने जरांगे की सभी अहम मांगों पर सहमति जताई है। इसमें हैदराबाद राजपत्र को तत्काल लागू करने, सतारा राजपत्र को एक महीने के भीतर लागू करने, मराठा-कुनबी को एक करने की प्रक्रिया तेज करने, दर्ज मामलों को वापस लेने और प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले 5 प्रदर्शनकारियों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। राज्य मंत्रिमंडल की उप-समिति ने मंगलवार को जरांगे से मुलाकात की और नया मसौदा पेश किया। सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद हाईकोर्ट ने भी आजाद मैदान में 3 सितंबर तक आंदोलन की अनुमति दी थी।
आधिकारिक घोषणा के बाद लौट जांएगे गांव
जरांगे ने कहा कि जैसे ही सरकारी प्रस्ताव (जीआर) आधिकारिक तौर पर जारी होगा, आंदोलन खत्म कर गांव लौटेंगे और पूरे राज्य में जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे मराठा समाज की है। इस फैसले को मराठा समुदाय के आरक्षण संघर्ष का ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हर गांव में जश्न का माहौल होगा और लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता खत्म होगी।

8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'