लगातार आठवां दिन स्थगित रही श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा मंगलवार को भी भी स्थगित रही। यह लगातार आठवां दिन था जब यात्रा रोकी गई थी। लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण एहतियात के तौर पर कटरा से यात्रा रोक दी गई है। खराब मौसम और भूस्खलन की वजह से सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।
बात दें कि प्रशासन और श्राइन बोर्ड के अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का काम चल रहा है। 27 अगस्त को हुए भूस्खलन में 34 लोगों की मौत के बाद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की जांच के लिए एक तीन-सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति दो हफ्तों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर बाढ़ और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की है।
यात्रा कब शुरू हो सकती है?
अभी यात्रा फिर से शुरू होने की कोई निश्चित तारीख़ नहीं जाहिर की गई है। यह पूरी तरह से मौसम की स्थिति और मरम्मत कार्यों के पूरा होने पर निर्भर करेगा। जैसे ही हालात सुरक्षित होते हैं, अधिकारियों द्वारा यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की जाएगी। आप यात्रा से जुड़ी नई जानकारी के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया चैनलों पर नज़र रख सकते हैं।

टी20 टीम में बड़ा झटका: कई बड़े नाम बाहर, चयन पर मचा हड़कंप
8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश