राजस्थान में 150 यूनिट फ्री बिजली: आवेदन प्रक्रिया जल्द, CM भजनलाल ने दिए निर्देश
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी निकायों के वार्डों में जाकर पार्षदों से चर्चा कर समस्याओं का चिन्हीकरण करें।
सीएम शर्मा ने कहा कि 4 से 13 सितम्बर तक प्री-कैम्प आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को मुख्य कैम्प के दौरान सुगम और त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाला ‘शहर चलो अभियान’ प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय अंत्योदय की संकल्पना को साकार करना है और अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को अधिकतम राहत पहुंचाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों पर भी जोर
बैठक के दौरान सीएम शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'