पर्यावरण रक्षा का संकल्प, आस्था और आभूषणों का संगम बना खेजड़ली मेला
जोधपुर।
राजस्थान के जोधपुर से 29 किलोमीटर दूर खेजड़ली गांव में मंगलवार को श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 363 शहीदों की स्मृति में आयोजित खेजड़ली मेले में विश्नोई समाज सहित हजारों पर्यावरण प्रेमियों ने हवन, रक्तदान और पौधरोपण कर शहीदों को नमन किया। साथ ही जीवनपर्यंत पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा का संकल्प लिया।
दिनभर गूंजे नारे
मेला परिसर में गुरु जंभेश्वर भगवान के जयघोष और “जब तक सूरज चांद रहेगा, अमृतादेवी का नाम रहेगा” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। राजस्थान के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे।
हवन और झंडारोहण से शुरुआत
खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष मलखान सिंह विश्नोई ने बताया कि मेले की शुरुआत सुबह हवन और झंडारोहण से हुई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, गजेन्द्रसिंह शेखावत, विधायक व विधि मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री केके बिश्नोई और धरोहर संरक्षण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी हवन में आहुतियां दीं और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोने से लदी नजर आईं महिलाएं
मेले में जहां श्रद्धा का माहौल था, वहीं आभूषणों की चमक भी सबका ध्यान खींच रही थी। महिलाएं सिर से पैर तक सोने के गहनों से सजी दिखाई दीं। कई महिलाएं 50-50 लाख तक की ज्वेलरी पहनकर मेले में पहुंचीं, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया।

8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'