पीएम मोदी ने भारत की जीत पर दी प्रतिक्रिया, कहा खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा
नई दिल्ली: एशिया कप में भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा है। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और आखिरकार खिताब अपने नाम करने में सफल हुआ।
ऑपरेशन सिंदूर के नाम से चलाया था सैन्य अभियान
भारत की खिताबी जीत के बाद पीएम मोदी ने लिखा, 'खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।' मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।
क्रिकेट मैदान पर भी भारत के आगे बेदम दिखा पाकिस्तान
पहलगाम हमले के बाद यह पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं। भारत ने रणभूमि के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी अपना दम दिखाया और पाकिस्तान टीम को तीन बार टूर्नामेंट में पटखनी दी जिसमें खिताबी मुकाबला भी शामिल है। भारत ने पहले पाकिस्तान को ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया था और सुपर चार चरण में छह विकेट से शिकस्त दी थी। भारत का विजय क्रम फाइनल में भी जारी रहा और टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में अभूतपूर्व जीत हासिल कर देशवासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया।
तिलक-कुलदीप बने मैच के हीरो
मैच की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और इस टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है।
भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे।
संबंधित वीडियो

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक