जीत के जश्न में चैंपियन तिकड़ी ने मजाक उड़ाया PAK का, अबरार की मिमिक्री की
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न देखने लायक था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल मैदान पर बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
अबरार को इस प्रकार चिढ़ाया
इस छोटे लेकिन मजेदार वीडियो में तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद की नकल करते हुए नजर आए। मैच के दौरान और इससे पहले अबरार ने अपनी खास स्टाइल वाली एग्रेसिव सेलिब्रेशन दिखाई थी, लेकिन फाइनल में भारत की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी उसी अंदाज में उन्हें ट्रोल करते हुए दिखे। हर्षित, जितेश और अर्शदीप कैमरे के सामने अबरार की तरह हाथ फैलाकर जश्न मनाने का अभिनय करते हैं, वहीं संजू सैमसन पास खड़े होकर हंसते हुए उन्हें चियर करते हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में हंसी और तालियां सुनाई देती हैं, जो साफ दिखाता है कि पूरी टीम जीत के इस मौके को इंजॉय कर रही थी।
भारत का पाकिस्तान पर दबदबा
टीम इंडिया का इस तरह का जश्न पाकिस्तान पर उनकी दबदबे वाली जीत का सबूत है। मैच में भारत ने शुरुआत में कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन तिलक वर्मा, संजू सैमसन और शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी ने मैच पलट दिया। आखिर में रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाकर फाइनल का रोमांचक अंत किया और ट्रॉफी भारत के नाम हुई।
कुलदीप यादव ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के मध्यक्रम को झकझोर दिया था। वहीं बुमराह ने भी डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी कर रन रोकने में अहम योगदान दिया। सैमसन विकेट के पीछे बेहतरीन रहे और अहम मौकों पर कैच पकड़कर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की उम्मीदें तोड़ दीं।
भारत ने जीता फाइनल
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। जीत दिलाने वाला चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना उत्साह छुपा नहीं सके। तिलक ने बल्ला लहराकर जश्न मनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस नजर आए।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक