उपमुख्यमंत्री ने किए जमवाय माता के दर्शन
जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज जमवारामगढ़ स्थित जमवाय माता मंदिर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में दर्शन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माँ जमवाय माता सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें और प्रदेशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं और सभी से सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। दिया कुमारी ने श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए । इसके साथ ही मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए ।
शिला माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमेर स्थित ऐतिहासिक शिला माता मंदिर और मंशा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ शिला देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर पहुंची उपमुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से पूजा कर शक्ति की आराधना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और राज्य में शांति, समृद्धि और विकास का वातावरण बना रहे।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू