सड़क पर मचा कहर ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो बच्चों समेत तीन की मौत
बिहार: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में टेंपो चालक चितरंजन यादव, सोनाक्षी कुमारी (10), आयुष कुमार (8) शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल चितरंजन यादव की बहन सुनीता देवी (28 ) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़िया गांव के समीप की बताई जाती है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आटो के कैसे परखच्चे उड़ गए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। यह दर्दनाक दृश्य देख लोग कांप उठे।
ट्रक और टेंपो में जोरदार भिड़ंत
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि एक टेंपो पर सवार परिवार के कुल चार सदस्य अपने गांव रेड़िया लौट रहे थे, तभी गांव के समीप ही राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सी पर टेंपो की एक तेज रफ्तार ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह जाम हो गया। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची तिलौथू थाने की पुलिस ने टेंपो एवं ट्रक को जब्त करते हुए तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू