राजस्थान में बच्चों को बांटे गए पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे, बिस्किट पैकेटों से मिली संदिग्ध खेप जब्त
राजस्थान के झालावाड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दुकानों पर बिक रहे बिस्किट पैकेट्स के साथ पाकिस्तानी झंडे और ’14 अगस्त जश्ने आजादी’ लिखे गुब्बारे मिलने से हड़कंप मच गया. बच्चों के हाथों में ये गुब्बारे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान से सभी बिस्किट पैकेट और गुब्बारों को कब्जे में ले लिया. मामले में पुलिस बिस्किट सप्लायर की तलाश कर रही है.
मामला जिले के गंगधार के उन्हेल नागेश्वर का है. उन्हेल नागेश्वर में आलोट रोड पर एक किराने की दुकान से एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के लिए बिस्कुट खरीदे. इसके बाद वो उसे लेकर घर चला गया. जब बच्चों ने बिस्कुट के ऊपर टेप से चुपके गुब्बारे फुलाया तो उस पर पाकिस्तानी झंडा और 14 अगस्त आजादी लिखा हुआ था. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने दुकानदार का पूरा सामान अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस सप्लायर की तलाश में एमपी के आलोट पहुंच गई है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस टीम फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. हेड कांस्टेबल गोवर्धन ने बताया कि वो टीम के साथ एमपी के आलोट आए है. यहां माल सप्लाई करने वाले व्यापारी की तलाश की जा रही है. उसके पकड़ में आने के बाद पूरा मामला सामने आयेगा. मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन ने भी इसका विरोध जताया है और आरोपियों के खिलाफ शख्त से शख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है. उनका कहना है कि बच्चों और युवाओं के हाथों में पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे और बिस्किट जैसी चीजें समाज और देशभक्ति के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं. लोगों का मानना है कि ऐसी चीजें युवाओं के मन में गलत दिशा में ले सकती हैं और देश की एकता और अखंडता को प्रभावित कर सकती हैं.
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि वे भविष्य में ऐसी संवेदनशील और देश विरोधी सामग्री की बिक्री न करें.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू