निवेशक बोले- हिंदी में समझाओ पैसा कैसे बढ़ाएं, म्यूचुअल फंड में दिखा जबरदस्त क्रेज
व्यापार: वित्तीय शिक्षा और जागरुकता को लेकर सेबी ने अब तक का सबसे बड़ा सर्वे किया है। देश के 47 फीसदी निवेशक अब भी हिंदी में वित्तीय शिक्षा पाना पसंद करते हैं। 47 फीसदी लोग चाहते हैं कि क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा मिले। केवल 5 फीसदी अंग्रेजी में वित्तीय जानकारी पाना चाहते हैं। हिंदी के बाद दूसरे स्थान पर बंगाली है। 8 फीसदी बंगाली चाहते हैं कि उनकी भाषा में शिक्षा मिले।
सेबी के सर्वे के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में 52 फीसदी लोग स्टॉक, बॉन्ड्स और म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। रिटायरमेंट और लंबी अवधि की वित्तीय योजना बनाने वालों की संख्या 42 फीसदी है। वेतनभोगी में 42 फीसदी लोग भी लंबी अवधि की वित्तीय योजना पर जोर देते हैं। 49 फीसदी का निवेश विकल्पों में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। 45 फीसदी सेवानिवृत्ति योजना में दिलचस्पी दिखाते हैं।
म्यूचुअल फंड, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ और शेयर के बारे में लोगों को सबसे ज्यादा जानकारी है। 53 फीसदी म्यूचुअल फंड और ईटीएफ को जानते हैं। 49 फीसदी शेयर के बारे में जानते हैं। 13 फीसदी वायदा एवं विकल्प यानी एफएंडओ को जानते हैं। रीट-इनविट और कॉरपोरेट बॉन्ड्स के बारे में 10-10 फीसदी लोग जानते हैं।
छोटे राज्यों में वित्तीय शिक्षा 15 फीसदी तक
छोटे राज्यों में जबरदस्त वित्तीय शिक्षा या जागरुकता है। उदाहरण के तौर पर दमन, दीव एवं दादरा नगर हवेली में वित्तीय शिक्षा 15 फीसदी है। गोवा में भी 15.5 फीसदी है। उत्तर पूर्व राज्यों मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में 7 फीसदी तक है। महाराष्ट्र में 17 फीसदी, गुजरात में 15.4 फीसदी, दिल्ली में 20 फीसदी, राजस्थान में 9.6 फीसदी ही वित्तीय साक्षरता है। मध्य प्रदेश में 8.4 फीसदी साक्षरता है। छत्तीसगढ़ में 6.2 फीसदी, तेलंगाना में 8.4 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 6 फीसदी में यह साक्षरता है।
एक उत्पाद को जानते हैं 21.9 करोड़ परिवार
सेबी ने कहा, 33.7 करोड़ परिवारों में से 21.9 करोड़ परिवार एक वित्तीय उत्पाद को जानते हैं। शहरों में यह औसत 74 फीसदी है। 9 महानगरों में 89 फीसदी है। 10 से 40 लाख की आबादी में 76 फीसदी, 5 से 10 लाख में 78 फीसदी है।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू