रायपुर दशहरा महोत्सव: 101 फीट के रावण का दहन देखेंगे हजारों लोग, CM साय होंगे मौजूद
राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी में दशहरे का पर्व भव्य होने जा रहा है. यहां हर साल की तरह इस बार भी विशालकाय पुतले तैयार किए गए हैं. वहीं यहां इस बार 101 फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा. वहीं इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.
101 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन
देश भर में आज दशहरे की धूम है. वहीं रायपुर के कई स्थानों पर दशहरा उत्सव का आयोजन होगा. जहां WRS कॉलोनी में प्रदेश के सबसे बड़े रावण का दहन होगा. इसके अलावा कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट के पुतले का दहन होगा. इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय, राज्यपाल रामेन डेका समेत कई नेता शामिल होंगे.
राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ
राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ होगा. स्पीकर डॉ रमन सिंह पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पांडे भी शामिल होंगे. सूचना केंद्रों से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक, कला संस्कृति की जानकारी मिलेगी.
इसके अलावा दशहरे पर रायपुर पुलिस लाइन में सुबह 9 बजे शस्त्र पूजा का आयोजन होगा. जहां रायपुर एसएसपी के साथ थाना प्रभारी और पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे.

भाई को आखिरी कॉल: ‘मुझे बचाओ’, जबलपुर हादसे में दिल्ली के परिवार की मौत
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट