जोधपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान 15 गिरफ्तार
जोधपुर: राजस्थान कीसूर्यनगरी जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन स्पा सेंटरों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों में 8 युवतियां और 7 युवक शामिल हैं, जिनमें तीन विदेशी महिलाएं भी हैं।
स्पा सेंटर पर छापेमारी में विदेशी लड़कियां भी पकड़ी गईं
शास्त्रीनगर थाना अधिकारी जुल्फिकार के नेतृत्व में स्काई स्टेप और एशियन साघा स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। पूछताछ के दौरान सभी संदिग्ध आक्रोशित हो गए और शांति भंग करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन विदेशी महिलाओं के C फॉर्म नहीं भरे पाए गए।
पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया, ये 15 गिरफ्तार
अभियान में पकड़े गए लोगों में हितेश भाटी, शक्तिदास, पिन्कौराम, कुसुम, शिवानी, अमनप्रीत, लोकेन्द्र टोगस, सुरताराम, नेमिचंद साखला, कर्ण शर्मा, हिमाशु सोलंकी, मीना रोय शामिल हैं। इसके अलावा तीन विदेशी महिलाएं लुसी नजेरी मविकीगी, नवारत समोरिट और थिदरत सीसाई भी गिरफ्तार की गईं।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनका कानूनी तौर पर जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी और स्पा सेंटरों में नियमित जांच जारी रहेगी।

Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास