सुबह ही कर दिया लंकापति का दहन! चुपके से आए, रावण के पुतले को आग लगाकर भागे
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में दशहरा (Dussehra) पर शाम को रावण दहन (Ravana Dahan) होना था. रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले ग्राउंड पर तैयार रखे थे. मगर कुछ शरारती तत्वों ने शाम होने से पहले ही रावण के पुतले को आग लगा दी. फिर सभी वहां से भाग गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
वीडियो में एक चश्मदीद बता रहा है कि लाल रंग की कार में कुछ युवक-युवतियां यहां आए थे. वो नशे की हालत में थे. देखते ही देखते उन्होंने रावण के पुतले में आग लगा दी. बुधवार रात को दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के भव्य पुतले खड़े किए गए थे. आज यानी गुरुवार शाम को रावण दहन कार्यक्रम होना था. लेकिन कार्यक्रम से पहले ही पुतले में आग लगाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. दोषियों की पहचान कर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी. हर साल बाद मुगलिया ग्राउंड पर दशहरा उत्सव कार्यक्रम आयोजित होता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. लेकिन दशहरे से पहले ही रावण दहन की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और दशहरा समिति के सदस्यों में काफी नाराजगी है. उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.
पुलिस ने बताया- हमें सूचना मिली थी क सुबह 6 बजे कुछ शरारती तत्वों ने रावण के पुतले को आग लगाई फिर वहां से भाग निकले. चश्मदीदों ने बताया कि नशे की हालत में आए युवक-युवतियों ने ये हरकत की. उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को ढूंढ निकाला जाएगा. मामले में जांच जारी है.

सांसद संदीप पाठक पर शिकंजा: पंजाब में भ्रष्टाचार के दो केस दर्ज
UP में सनसनी: पत्नी पर फायरिंग के बाद दामाद ने की खुदकुशी
शादी की खुशियां बनी मातम: हर्ष फायरिंग में बालक की दर्दनाक मौत
भारत में डिजिटल सिस्टम बना गेमचेंजर, MSME सेक्टर की आय में उछाल
तेज रफ्तार का कहर: बस और कार की जोरदार भिड़ंत, परिवार बाल-बाल बचा
UP में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्यार बना मौत की वजह, सामने आई साजिश की कहानी
बारात बनी मातम! 5 किमी पहले रोकी गाड़ी, दूल्हे को गोलियों से भूना
Railway Update: तकनीकी काम के चलते कई ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले चेक करें स्टेटस
अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी खातों से करोड़ों की धोखाधड़ी