जिंदगी का आखिरी सफर! बोलेरो-ट्रक टक्कर में 5 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन?
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार शाम को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां चिल्फी थाना क्षेत्र में हाइवे पर अकलघरिया गांव के पास एक ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने हुई जोरदार भिडंत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना पर पहुंची चिल्फी थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी कोलकाता निवासी शिक्षक और उनके परिजन हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया पुलिस ने बताया- ये लोग पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के बाद कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए बिलासपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया.
बोलेरो कार में सवार थे 10 लोग
जानकारी के अनुसार, बोलेरो को वाहन सतना से किराये पर ली गई थी. बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे. इस दौरान जब बोलेरो रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अकलघरिया के पास पहुंची. इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद
जैसे ही यह हादसा हुआ, मौके पर आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने घायलों को क्षतिग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी. चिल्फी थाना पुलिस और डॉयल 112 टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों की मदद से बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने 1 को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 की उपचार के दौरान मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल अन्य पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल है. वहीं, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस हादसे के पीछे गलती किसकी थी?

लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु