अलवर में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं
जयपुर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अलवर जिले में प्रतापबंध स्थित Óनमोवन बायोडायवर्सिटी पार्कÓ के 68 लाख रूपये राशि से हुए रिनोवेशन और विकास कार्यों का लोकार्पण किया। केंद्रीय वन मंत्री यादव ने कहा कि अलवर में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए समन्वित प्रयास कर अलवर को विश्व पर्यटन पटल पर अंकित करने का प्रयास किया जाएगा। अलवर में नाइट ट्यूरिज्म का विषय हो या सरिस्का, महाराजा भर्तृहरि धाम के विकास का विषय हो या अलवर टाइगर मैराथन के माध्यम से अलवर को प्रमोट करने का विषय हो इन सब पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में यहां के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शासन व प्रशासन की स्वच्छता की मुहिम में आगे बढकर सहभागी बनने की महती आवश्यकता है। उन्होंने अलवर शहर व आसपास में ईको ट्यूरिज्म के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये तथा पशु-पक्षियों के लिए भी शहर के आसपास रेस्क्यू सेंटर के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अलवर जिले की प्रकृति की सुषमा अनुपम है। यहां वन, पर्वत, नदी, झील सहित ऐतिहासिक स्थल प्रचुर मात्रा में है।

लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु