ड्यूटी पर तैनात एएसआई को बेरहमी से पीटा, ट्रैक्टर सवार हमलावरों में से दो अब भी फरार
दिल्ली: द्वारका नार्थ इलाके में चालान के लिए एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करना यातायात विभाग में तैनात एएसआई राजकुमार को भारी पड़ गया। इससे नाराज ट्रैक्टर मालिक ने दो साथियों के साथ एएसआई की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। सिर पर डंडा लगने से एएसआई बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे बिंदापुर थाना के एक सिपाही ने उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। ट्रैक्टर मालिक को मौके पर ही दबोच लिया गया। दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
राजकुमार सपरिवार पालम कॉलोनी में रहते हैं। वह दिल्ली यातायात विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और उनकी तैनाती द्वारका सर्किल में है। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में राजकुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को उनकी तैनाती अन्य पुलिसकर्मियों के साथ द्वारका मोड़ एनएसयूटी रोड पर थी। वह वाहनों का चालान कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक नो इंट्री होने के बावजूद वहां से जाने लगा। राजकुमार ने चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे भगाकर ले गया। एएसआई ने उसका वीडियो बना लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसपर सवार ट्रैक्टर का मालिक उतर कर एएसआई के पास आया और उन्हें धमकाने लगा। इस बीच उसके दो साथी भी आ गए।
तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने डंडे से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसी दौरान बिंदापुर थाना में तैनात सिपाही मोनू वहां पहुंचे और एएसआई को हमलावरों से बचाया और ट्रैक्टर मालिक विपिन गार्डन निवासी विरेंद्र सागवान को पकड़ लिया। पुलिस घायल एएसआई राजकुमार को इलाज के लिए पास के अस्पताल में लेकर गई। इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश