दिल्ली हादसा: ट्रक पलटा, चालक फरार, महिला की मौत से इलाके में हड़कंप
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में गुरुवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली. तेज रफ्तार से गुजर रहा रोड़ी से लदा ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से पास से गुजर रही रेणु देवी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया.
पलटा ट्रक और कुचल गयी महिला, चालक फरार
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि, घटना द्वारका सेक्टर-3 के मोड़ के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बने गड्ढे की वजह से पलट गया. ट्रक के पलटते ही एक महिला रेणु देवी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बिंदापुर थाना पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस के अनुसार, ट्रक रेत और रोड़ी से लदा हुआ था और दुर्घटना के बाद चालक वहां से फरार हो गया. क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर सड़क के किनारे किया गया, जिसके नीचे से महिला का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि मृतका द्वारका सेक्टर-3 की जेजे कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थीं.
उनके पति शिवम चौधरी एक लोन कंपनी में सुरक्षा कर्मी हैं. सात बच्चों की मां रेणु देवी घर से कुछ ही दूरी पर चाय की दुकान चलाती थीं और आसपास के घरों में घरेलू सहायिका का काम भी करती थीं.
सड़क की हालत बनी हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में पुलिस ने खराब सड़क और गहरे गड्ढे को इस दर्दनाक हादसे का कारण माना है. सूत्रों के मुताबिक, मोड़ के पास बने गड्ढे में तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया. उसी दौरान रेणु देवी घर लौट रही थीं और ट्रक के मलबे की चपेट में आ गईं. पुलिस अब ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक की पहचान की कोशिश में जुट गई है.

भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत