दिल्ली में प्रदूषण और धुंध का असर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों की चेतावनी जारी की, जानें आज का हाल
नई दिल्लीः दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 अक्टूबर को सुबह-सुबह धुंध को सकती है और दिनभर आसमान साफ रहेगा। इस दौरान 19 और 20 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्का कोहरा भी नजर आएगा। वहीं, मंगलवार को दिन में तेज धूप और रात की ठंडक के अहसास से दिल्ली वालों का दिन, पिछले दिन की तरह ही रहा। मंगलवार को तापमान पिछले दिन की तरह ही 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा
अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहे। हवा में नमी का स्तर 35 से 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। बुधवार को आसमान साफ रहेगा मगर अगले कुछ दिन सुबह धुंध नजर आने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री तो न्यूनतम 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
सुबह के समय महसूस हुई ठंडक
पिछले कुछ दिन से राजधानी में पश्चिमी हवाएं महसूस की जा सकती हैं। हिमालय की ओर से चलने वाली इन हवाओं की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। हवा की रफ्तार कम होने से वायुमंडल में प्रदूषक तत्वों के फैलाव की क्षमता घट गई है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है और देर रात और सुबह-सुबह जाड़ो की शुरुआत वाली ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से लेकर 19 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 32-34 सेल्सियस डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री रहने की उम्मीद है यानी दिन में गर्म लगेगा मगर हवा में ठंडक रहेगी।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में