बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे का अंतिम दौर, कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों की सूची की तैयारी पूरी
बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच अभी तक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि यह अंतिम दौर में है. सीट शेयरिंग से पहले तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन भर दिया. वहीं, इस बीच खबर है कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावेरु, अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल नेता शकील अहमद खान ने सब कमेटी की बैठक पूरी कर पटना रवाना हो चुके हैं.

कांग्रेस की 65 सीटों की लिस्ट फाइनल
आज यानी बुधवार सुबह हुई सब कमेटी की बैठक में इन 11 उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लगा दी गई. कुल मिलाकर इन 61 नामों के अलावा 4 अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार तय किए गए हैं, यानी कुल 65 सीटों पर कांग्रेस ने अपनी पसंद के नाम फाइनल कर दिए हैं, जिससे बातचीत की मेज पर कुछ सीटों का बदलाव करना हो तो किया जा सके.
बिहार में दो चरणों में वोटिंग
महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी मंथन चल रहा है. बावजूद इसके इस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह लिस्ट तेजस्वी यादव को सौंपी जाएगी, जहां दोनों पक्षों के बीच फाइनल सहमति बनेगी. बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी.
14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी.

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”