‘ओरी तर’ ने मचाया धमाल! छठ से पहले अंकुश राजा के गाने ने जीता लोगों का दिल
मुंबई: दिवाली के त्यौहार के बाद छठ पर्व भी आने वाला है, जिसे लेकर लोगों के मन काफी उत्साह है। हाल ही में भोजपुरी के युवा और चर्चित गायक अंकुश राजा ने नया छठ गीत गाया है, जो रिलीज होने के 5 दिन बाद भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए सुनते हैं कैसा है गीत और क्या बोल रहे यूजर्स।
गाने में छठ पर्व के महत्व को बताया गया
अंकुश राजा द्वारा गाया गया छठ गीत ‘ओरी तर’ यूट्यूब पर 5 दिन पहले रिलीज हो गया था, जो दर्शकों द्वारा काफी देखा और सुना जा रहा है। बीते दिन गुरुवार को गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गाने को साझा किया है। आपको बताते चलें कि इस गाने को अंकुश राजा के साथ नंदिनी सिंह ने भी आवाज दी है। वहीं इसमें म्यूजकि दिया है गोविंद ओझा ने, तो इसे लिखा है मनोज मतलबी ने। अगर इस गाने के वीडियो की बात करें, तो इसमें अंकुश और नंदनी सिंह गाना गाने के साथ-साथ वाद्य यंत्रों को भी बजाते नजर आते हैं। वहीं बैकग्राउंड में छठ पूजा के कुछ झलक दिखाई गई है, जिसमें सूर्योदय की किरणें, डूबते सूरज को अर्घ्य और परिवारों की एकजुटता आदि।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस नए छठ गीत के आने के बाद नेटिजंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जय छठी मईया।' दूसरे यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ऐसे ही और गीत बनाइए।' वहीं एक ने यूजर ने बोला, 'भैया आप बहुत अच्छा गाना गाए हैं, ये सुन के दिल को बहुत सुकून मिला।' इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि अंकुश राजा की आवाज बहुत अच्छी है और सभी लोग गाने को काफी प्यार दे रहे हैं।

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से नई सुविधा, यात्रियों को मिलेगी खास छूट
करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल
दो बीमर के बावजूद जारी रही गेंदबाजी, फैंस हैरान