चीफ सेलेक्टर अगरकर पर रोहित और विराट का मजेदार तंज, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: बड़े खिलाड़ी जुबान से नहीं, अपने प्रदर्शन से जवाब देते हैं. ठीक वैसे ही जैसे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दिया. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित दोनों को लेकर तमाम सवाल थे. कई उंगलियां उनकी ओर उठी थीं. लेकिन, जब दौरा खत्म हुआ तो कहानी बिल्कुल अलग थी. सवाल उठाने वाले लोगों के मुंह पर ताला लग चुका था. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में रोहित-विराट के दमदार खेल का असर सिर्फ आलोचकों के मुंह सिलने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ये चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उड़े सरेआम मजाक की भी वजह बना.
फैंस ने उड़ाया अगरकर का मजाक, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित-विराट के फैंस अजीत अगरकर को टारगेट करते, उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. वीडियो में फैंस को ये कहते और सवाल करते सुना जा सकता है कि, अगरकर भाई, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तो रन बना दिए, अब कैसे बाहर करोगे? अब कैसे 2027 वर्ल्ड कप खेलने से रोकोगे? फैंस ने आगे कहा कि अगरकर भाग रहा है भाई, RO-KO ने हिला दिया.
अगरकर से फैंस की बदसलूकी की वजह!
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से फैंस के इस तरह से पेश आने की वजह ऑस्ट्रेलिया में रोहित-विराट का दमदार प्रदर्शन तो रहा ही है, उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम चयन के दौरान उनते लिए गए फैसले और दिए गए बयान भी रहे. फैंस रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाए जाने के फैसले तो गुस्से में थे ही. उसके अलावा 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर अजीत अगरकर को गोलमटोल जवाब से भी वो खफा थे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित-विराट का प्रदर्शन
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन किया, अब जरा वो जान लीजिए. रोहित शर्मा की बात करें तो वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वो इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने सीरीज में शतक जड़ा. उनका 101.00 का औसत दूसरे किसी भी बल्लेबाज से कहीं ज्यादा रहा. इतना ही नहीं वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे.
वहीं विराट कोहली लगातार 2 पारियों में डक होने के बाद भी अपनी एक ही पारी की बदौलत सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय रहे. विराट कोहली ने सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन बनाए और रोहित शर्मा के साथ जीत दिलाकर लौटे.

सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी