बाबा खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर रेलवे का तोहफा! श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूधाम में बाबा खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले इस भव्य मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने भक्तों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। रेलवे अब खाटूधाम दर्शन के लिए चार अनारक्षित (जनरल) स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, ताकि कोई भी भक्त बिना रिजर्वेशन यात्रा से वंचित न रहे।
इन ट्रेनों का संचालन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी रूट पर नवंबर महीने भर अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सभी ट्रेनों का ठहराव खाटू श्यामजी मंदिर से करीब 18 किलोमीटर दूर रींगस रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां से हर समय मंदिर तक पहुंचने के लिए वाहन आसानी से मिल जाते हैं।
खाटू श्यामजी के लिए कुरुक्षेत्र से फुलेरा तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जन्मोत्सव के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचते हैं। उनकी सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाएं शुरू की जा रही हैं। घोषित ट्रेनें इस प्रकार हैं...
कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन (18 जनरल कोच)
09711 कुरुक्षेत्र से 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रात 11:30 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
वापसी ट्रेन 09712 फुलेरा से 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
ठहराव: कैथल, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, नारनौल, रींगस, रेनवाल सहित प्रमुख स्टेशन।
फुलेरा-शकूरबस्ती-फुलेरा स्पेशल (14 जनरल कोच)
09713 फुलेरा से सुबह 10:40 बजे, शकूरबस्ती से 09714 शाम 7 बजे रवाना होगी।
भक्तों के लिए नवंबर तक अतिरिक्त ट्रेनें
रेलवे ने यह भी बताया कि रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन नवंबर माह में 11 से 12 ट्रिप करेगी, जिसमें नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल रहेंगे। इसके अलावा, जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन पूरे नवंबर चलेगी। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 7:00 बजे और भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होगी।
खाटूधाम में उमड़ा भक्ति का माहौल
एक नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुरू हो रहे जन्मोत्सव मेले में मंदिर का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। जगह-जगह भजन संध्याएं, रात्रि जागरण, महाप्रसादी और पदयात्रा के दृश्य भक्तिमय वातावरण बना रहे हैं। रास्तों पर विशाल सेवा शिविर और शोभायात्राएं हर ओर नजर आ रही हैं।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका