दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी, 'बाबा किस्मतवाले' चैनल से चला फ्रॉड नेटवर्क
नई दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एक फर्जी व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए 2 लाख रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली के पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन पुलिस ने पश्चिम बंगाल से निवास कुमार मंडल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी 'बाबा किस्मतवाले' नाम का टेलीग्राम चैनल चला रहा था और पूरे भारत में साइबर अपराधियों को नागरिकों का डेटा उपलब्ध करा रहा था।
कई राज्यों में धोखाधड़ी का दावा
यह गिरोह पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में धोखाधड़ी कर रहा था और नागरिकों के निजी और बैंकिंग डाटा की चोरी कर उसे बेच रहा था। मुख्य आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के नारायणपुर निवासी निवास कुमार मंडल के रूप में हुई है। इसने बीटेक की पढ़ाई की थी। साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एक फर्जी व्हाट्सऐप संदेश के जरिए 2 लाख रुपये ठग लिए गए।
कैसे बनाते थे शिकार
धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों ने एक एपीके फाइल भेजी, जिसके जरिए पीड़ित की बैंकिंग जानकारी चुराई गई और बाद में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ड्राइवट्रैक प्लस कार्ड के माध्यम से 2 लाख रुपए की राशि निकाली गई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए तकनीकी विश्लेषण से यह पाया कि साइबर अपराधी झारखंड के जामताड़ा से हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कर रहे थे।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापे मारे और मुख्य आरोपी निवास कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9 मोबाइल, 47,800 रुपए कैश, एटीएम कार्ड, मैकबुक और आईपैड सहित कई चीजें बरामद की गईं। इस गिरोह में एक और शख्स शामिल था, जो पीड़ितों को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी वाले ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए कहता था।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू