इंदौर में बेटी के जन्म पर पिता का अनोखा जश्न, लोगों ने कहा – ‘वाह क्या बात है!’
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक बन चुकी है। ट्रैफिक सुधारने के लिए तमाम तरह के प्रयास ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में ट्रैफिक पुलिस का अमला कम होने की वजह से शहरवासियों को ट्रैफिक प्रहरी बनाया जा रहा है। ऐसे में शहरवासी भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं, बड़ी बात यह है कि इसमें ऐसे लोग भी हिस्सा ले रहे है जिनके घर में कोई खुशी का मौका हो।
खुशियों के पल में बने ‘ट्रैफिक प्रहरी’
ऐसी ही एक खुश कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति जिसके घर बेटी ने जन्म लिया तो वह अपनी बिटिया के जन्म की खुशी में चौराहे पर ट्रैफिक सम्भाल रहा है। तो दो ऐसे भी लोग है जिनके बच्चों का जन्मदिन है लेकिन वे भी चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल कर बच्चों का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इनके जज्बे की शहरवासी भी खुले मन से तारीफ कर रहे हैं। करण कपूर दो दिन पहले बेटी के पिता बने बेटी के पिता बनने की इनको इतनी खुशी है कि वह खुद ट्रैफिक प्रहरी बनकर चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क पर उतर गए। वे पेशे से सेल्स मैनेजर हैं।
उदाहरण कई और भी हैं
करण कपूर के अलावा कई और भी मामले हैं। ट्रांसपोर्ट नें काम करने वाले आनंद जोगी ने अपने बेटे जन्मदिन के मौके पर आनंद चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। जोगी ने पहले अपने बच्चे को स्कूल छोड़ा फिर ट्रैफिक जागरूकता में जुट गए, वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत अख्तर खान ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर कुछ घंटों की छुट्टी लेकर ट्रैफिक प्रहरी बन गए।
ट्रैफिक प्रहरियों की हो रही तारीफ
चौराहे पर लोगों को चौराहे पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने वाले इन प्रहरियों के काम की शहरवासी भी खूब तारीफ कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि सिग्नल पर खड़े होकर इस तरह से ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले लोग बढ़िया काम कर रहे हैं और इनकी वजह से शहरवासी ट्रैफिक के प्रति जागरूक हो रहे है।
कोई भी बन सकता है ‘ट्रैफिक प्रहरी’
शहरवासियों को ट्रैफिक प्रहरी बनाकर सड़क पर उतारने का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है। इंदौर ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भरकर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक प्रहरी बन सकता है। खास बात यह है कि लोग अपने खास दिनों को यादगार बनाने के लिए ट्रैफिक प्रहरी बन रहे है। इससे शहर का ट्रैफिक तो कंट्रोल हो ही रहा है, लोगों के खास दिन भी विशेष बन रहे है।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी