न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बीच रास्ते में टकरा गए 2 प्लेन
डेस्क: न्यूयॉर्क (New York) के ला गार्डिया एयरपोर्ट (La Guardia Airport) पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. दो हवाई जहाज (Two Airplanes) आपस में टकरा (Collided) गए. हालांकि, किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरातफरी जरूर मच गई. दोनों विमानों में कुल 328 यात्री और 15 क्रू मेंबर थे, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई. वीडियो फुटेज में मरम्मत दल टक्कर खाए विमान की जांच करते नजर आए.
रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड एयरलाइंस का एक विमान ऑरलैंडो (फ्लोरिडा) से लौटकर अपने गेट की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने टैक्सीवे पर खड़े एक दूसरे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान की पूंछ को टक्कर मार दी. बताया गया कि दूसरा विमान ह्यूस्टन के लिए उड़ान भरने वाला था और उस वक्त वहीं खड़ा था.
एक यात्री ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया- “हमें बस हल्का सा झटका महसूस हुआ, लेकिन यह नहीं पता था कि सामने कोई और प्लेन है. बाद में कप्तान ने बताया कि टक्कर हो गई थी.” हादसे के बाद मौके पर कई इमरजेंसी वाहन पहुंच गए और दोनों विमानों को गेट पर वापस ले जाया गया.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू