Israel का दावाः गाजा में रेड क्रॉस को सौंपे गए शव इजरायली बंधकों के नहीं
तेहरान। हमास (Hamas) इस सप्ताह रेड क्रॉस (Red Cross.) को सौंपे गए 3 लोगों के अवशेष इजरायली बंधकों के नहीं हैं। इजरायल (Israel) ने शनिवार को यह जानकारी दी। ताजा घटनाक्रम इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका (America) की मध्यस्थता वाले समझौते को कमजोर कर सकता है। इजरायल की ओर से 30 फिलिस्तीनियों के शव शुक्रवार को गाजा को लौटाने के बाद ये अवशेष रेड क्रॉस को सौंपे गए थे। इसी हफ्ते चरमपंथियों की ओर से 2 बंधकों के अवशेष सौंपे गए थे, जो इस बात का संकेत था कि इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
तीन अज्ञात लोगों के अवशेष शुक्रवार देर रात इजरायल भेजे गए, जहां रात भर उनकी पड़ताल की गई। एक अन्य इजरायली सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि ये अवशेष 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हुए हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए किसी भी व्यक्ति के नहीं थे। इजरायल के एक अन्य सैन्य अधिकारी ने शनिवार को पुष्टि की कि ये किसी बंधक के अवशेष नहीं हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि ये अवशेष किनके हैं और उन्हें इजरायल को क्यों लौटाया गया।
अवशेष किसी भी बंधक के नहीं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को पुष्टि की कि ये अवशेष किसी भी बंधक के नहीं हैं, हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। हमास की सशस्त्र इकाई ने बाद में एक बयान में कहा कि उसने शुक्रवार को अज्ञात शव के नमूने सौंपने की पेशकश की थी, लेकिन इजरायल ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया और जांच के लिए अवशेषों की मांग की। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये अवशेष किसके थे।
फिलिस्तीनी शवों की कुल संख्या 225
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्धविराम शुरू होने के बाद से इजरायल की ओर से लौटाए गए फिलिस्तीनी शवों की कुल संख्या अब 225 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से केवल 75 की ही पहचान परिवारों की ओर से की जा सकी है। इस बीच, जॉर्डन के विदेश मंत्री ने शनिवार को चेतावनी दी कि गाजा पट्टी में इजरायल की सैन्य मौजूदगी युद्धविराम को खतरे में डाल रही है।

8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'