उत्तर प्रदेश में ठंड का असर तेज़, सुबह-शाम छाएगा कोहरा
लखनऊ: यूपी में मौसम अब बदल गया है। दिन में तीखी धूप का असर कम हुआ है तो वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में मोंथा तूफान का असर छंटने के बाद माैसम में अचानक बदलाव नजर आया है। ज्यादातर जगहों पर दिन में गुनगुनी धूप होने और रात में हल्का पारा गिरने से मौसम अब सुहाना होने लगा है। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवर से पूर्वी यूपी और तराई इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं अगले कुछ दिनों तक रात के पारे में हल्की गिरावट जारी रहेगी। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
गुनगुनी धूप के साथ अब रातें होंगी ठंडी, बढ़ेगा कोहरा
राजधानी में मोंथा तूफान का असर छंटने के बाद दिन के तापमान में उछाल देखने को मिला है। वहीं, रात को पारे में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। रविवार की सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन में गुनगुनी धूप के बाद भी माहाैल में हल्की ठंड का असर जारी रहा। सुबह शाम लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में सुबह कोहरा और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, अगले दो दिन तक रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
बिगड़ने लगी राजधानी की हवा
रविवार को शहर का औसत एक्यूआई 143 रहा। गोमती नगर की हवा 241 एक्यूआई के साथ शहर में सबसे खराब रही। अलीगंज की हवा 87 सूचकांक के साथ हरे जोन में यानी बेहतर रही।
गोमतीनगर - 241 - ऑरेंज - बेहद खराब
लालबाग- 164- पीला - खराब
तालकटोरा - 133 - पीला - खराब
बीबीएयू - 124 - पीला - खराब
कुकरैल - 107 - पीला - खराब
अलीगंज - 87 - पीला - खराब
हिमांचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के संकेत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार नवंबर यानी मंगलवार से यूपी के माैसम में एक नए बदलाव के संकेत हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में बदली छाने के संकेत हैं। हालांकि बारिश की संभावना न के बराबर है। विक्षोभ के असर से हिमांचल, उत्तराखंड आदि में बर्फबारी के संकेत हैं।इस बदलाव का असर यह होगा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिनों के लिए प्रदेश में बादल छाने के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया जाएगा।

8 साल से ईपीएफ जमा न होने का गंभीर मामला सामने आया
क्रॉस वोटिंग और 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर लगेगी लगाम! सुप्रिया सुले का एलान- गुप्त मतदान की जगह ओपन बैलेट से कराए जाएं चुनाव
गौंड जनजातीय महासम्मेलन की कल भव्य तैयारियां
पुलिस ट्रांसफर पर सियासी असर: विधायकों की सिफारिशों का दबदबा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भी टस से मस नहीं हुई भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी, जानिए युवा खिलाड़ियों की रैंकिंग
दिल्ली के नरेला में भीषण अग्निकांड: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, धू-धू कर जली इमारत, इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
राजधानी में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया: कमरे में फंदे से लटका मिला शख्स, बेड पर पड़ी थी मासूम बेटे की लाश
मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा बयान: 'मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को बनाया पूरी तरह आत्मनिर्भर'