रांची में महामुकाबले की तैयारी: JSCA स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका ने बहाया पसीना, 3-3 घंटे का नेट सेशन
रांची। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने वनडे मुकाबले से पहले अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया। दोनों टीमों ने अलग-अलग अभ्यास स्लॉट चुने, ताकि खिलाड़ियों को बिना व्यवधान पूरे फोकस के साथ ट्रेनिंग करने का समय मिल सके।
दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 1:30 बजे से तीन घंटे तक नेट्स में सक्रिय रही। इस दौरान बल्लेबाजों ने तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ लंबा बैटिंग अभ्यास किया। उनकी प्राथमिकता स्ट्रेट बैटिंग, शॉर्ट बॉल से निपटने और तेज गेंदबाजी के खिलाफ तकनीक को मजबूत करने पर रही। वहीं गेंदबाजों ने डेथ ओवर में यॉर्कर और हार्ड लेंथ पर विशेष ध्यान दिया, ताकि मैच डे पर बेहतर नियंत्रण बना रहे।
इसके बाद शाम 5:30 बजे से भारतीय टीम मैदान में उतरी। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन घंटे तक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के अलग-अलग ड्रिल्स किए। ओपनर्स ने नई गेंद पर ड्राइव और कट शॉट की टाइमिंग सुधारने पर जोर दिया। कोचिंग स्टाफ ने शुरुआती ओवरों में स्ट्राइक रोटेशन, गैप फाइंडिंग और संयमित शुरुआत पर विशेष निर्देश दिए।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल लंबे समय तक nets में टिके रहे। तीनों अनुभवी बल्लेबाजों ने स्पिन, स्लोअर वन और बाउंसर के खिलाफ अलग-अलग परिस्थितियों का अभ्यास किया, ताकि वे मैच में हर परिस्थितियों का सामना कर सकें। गेंदबाजों ने भी रांची की पिच की उछाल और संभावित टर्न को ध्यान में रखते हुए लाइन–लेंथ पर योजनाबद्ध तरीके से मेहनत की।
दोनों टीमों के अभ्यास सत्र से साफ है कि रांची में होने वाला मुकाबला रणनीति, तकनीक और मानसिक तैयारी के लिहाज से बेहद दिलचस्प होने वाला है।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक