कांस्टेबल की दूसरी शादी का खुलासा, पत्नी के आने से पार्टी में मचा तांडव
अलवर | राजस्थान के अलवर जिले में एक पुलिसकर्मी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने जा रहा था. एक होटल में शुक्रवार को शादी की रस्में चल रही थीं, तभी पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई. सिपाही की पत्नी को देखते ही होटल में हड़कंप मच गया. इस बीच दूल्हे राजा और उनकी होने वाली दूसरी पत्नी बाथरूम में छिप गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला. इस दौरान काफी देर तक शादी समारोह में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा |
अलवर के अंबेडकर नगर में रहने वाली रीना की शादी साल 2011 में कांस्टेबल जयकिशन से हुई थी. शादी के करीब 6 साल बाद जयकिशन रामगढ़ में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. बावजूद इसके रीना ने जयकिशन से रिश्ता नहीं तोड़ा. इसके बाद जयकिशन के कई लड़कियों के साथ अफेयर सामने आते रहे. इस कारण रीना पिछले करीब 8 सालों से पति को घर छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है |
पहली पत्नी के पहुंचते ही होटल में मचा हड़कंप
रीना के भाई भूपेंद्र ने बताया कि जयकिशन पहले रेणी थाने में तैनात था, जहां उसका एक लड़की से अफेयर हो गया. उसी लड़की से वह शुक्रवार को एक होटल में शादी करने जा रहा था. सूचना मिलते ही रीना अपने भाई भूपेंद्र के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गई. इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस और पहली पत्नी को देखते ही होटल में हड़कंप मच गया. इस बीच मौके मिलते ही सिपाही और उसकी होने वाली दुल्हन एक बाथरूम में छिप गए |
बाथरूम में छिप गया था सिपाही
पुलिस ने बाथरूम में छिपे सिपाही और उसकी दुल्हन को बाहर निकाला और पाबंद किया है. रीना ने बताया कि जयकिशन बिना तलाक के ही दूसरी शादी कर रहा था. मैंने उसे कई बार उसे अन्य लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा. समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जयकिशन कोई भी बात मानने को तैयार नहीं था. इसी से परेशान होकर मैं पिछले 8 साल से बच्चों के साथ मायके में रह रही हूं. मुझे उम्मीद थी कि एक दिन पति को सब कुछ छोड़ देंगे. हम सब साथ रहने लगेंगे |
हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी जयकिशन के बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया है. वह बिना तलाक के ही दूसरी शादी करने जा रहा था, लेकिन मौके पर पहुंचकर रीना ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया. सिपाही जयकिशन ने बताया कि वह शादी करने के लिए होटल नहीं पहुंचा था, बल्कि केवल बात करने आया था |

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका