सनसनीखेज मामला: शहनाई की जगह मातम पसरा, कोडरमा में लापता दूल्हे की अनसुलझी कहानी
कोडरमा। कोडरमा के चंदवारा में आज (29 नवंबर) दर्शील बरनवाल उर्फ सोनू की शादी होनी थी, लेकिन दूल्हे की 10 दिन पहले रहस्यमय लापता होने के कारण घर में मातम पसरा है। सोनू 19 नवंबर की शाम से गायब हैं और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार वाले परेशान हैं और सोनू की खोज में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
परिवार ने सोनू की तलाश के लिए पोस्टर लगाना शुरू किया है और हाथों में पोस्टर लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है, यह उम्मीद रखते हुए कि शायद किसी ने उन्हें देखा हो। सोनू की शादी बेकोबार की रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, कार्ड बांटे जा चुके थे और रिश्तेदारों के लिए कपड़े भी खरीद लिए गए थे।
सोनू पेशे से व्यापारी थे और घर से थोड़ी दूर उनकी दुकान थी। 19 नवंबर की शाम चाय-नाश्ता करने के बाद वह दुकान जाने निकले, लेकिन ना तो दुकान पहुंचे और ना ही घर लौटे। परिवार अब अनहोनी की आशंका भी व्यक्त कर रहा है।
सोनू के पिता को उनके अपहरण की आशंका है, जबकि मां हर किसी से गुहार लगा रही हैं कि उनके बेटे को ढूंढ लाया जाए। छोटे भाई के मुताबिक सोनू के मोबाइल सीडीआर में कोई संदिग्ध कॉल नहीं मिली और बैंक खाते से कोई लेन-देन भी नहीं हुआ।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया है। टेक्निकल सेल के सहयोग से सोनू को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इस बीच, परिवार और गांव वाले सोनू की सुरक्षित वापसी की आस लगाए हुए हैं।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू